1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तजाकिस्तान में 7.2 का भूकंप, भारत तक महसूस हुए झटके

तजाकिस्तान में 7.2 का भूकंप, भारत तक महसूस हुए झटके

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 07, 2015 01:47 pm IST,  Updated : Dec 07, 2015 01:50 pm IST

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 दर्ज की गई।

earthquake- India TV Hindi
earthquake

नई दिल्ली: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र तजाकिस्तान बताया जा रहा है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.2 दर्ज की गई। साथ ही पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में भी झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके 1:24 मिनट पर महसूस किए गए।

भूकंप आने पर क्‍या करें, क्या न करें

  • भूकंप आने पर फौरन घर, स्कूल या दफ़्तर से निकलकर खुले मैदान में जाएं। बड़ी बिल्डिंग्स, पेड़ों, बिजली के खंबों आदि से दूर रहें।
  • बाहर जाने के लिए लिफ्ट की बजाय सीढ़ियों का इस्तेमाल करें।
  • कहीं फंस गए हों तो दौड़ें नहीं। इससे भूकंप का ज्यादा असर होगा।
  • भूकंप आने पर खिड़की, अलमारी, पंखे, ऊपर रखे भारी सामान से दूर हट जाएं ताकि इनके गिरने और शीशे टूटने से चोट न लगे।
  • अगर आप बाहर नहीं निकल पाते तो टेबल, बेड, डेस्क जैसे मजबूत फर्नीचर के नीचे घुस जाएं और उसके लेग्स कसकर पकड़ लें ताकि झटकों से वह खिसके नहीं।
  • कोई मजबूत चीज न हो, तो किसी मजबूत दीवार से सटकर शरीर के नाजुक हिस्से जैसे सिर, हाथ आदि को मोटी किताब या किसी मजबूत चीज़ से ढककर घुटने के बल टेक लगाकर बैठ जाएं।
  • खुलते-बंद होते दरवाजे के पास खड़े न हों, वरना चेाट लग सकती है।
  • गाड़ी में हैं तो बिल्डिंग, होर्डिंग्स, खंबों, फ्लाईओवर, पुल आदि से दूर सड़क के किनारे या खुले में गाड़ी रोक लें और भूकंप रुकने तक इंतजार करें।
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश