1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई

नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2020 07:07 am IST,  Updated : Sep 16, 2020 07:07 am IST

नेपाल में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गए। भारतीय समय के मुताबिक सुबह पांच बजकर चार मिनट पर राजधानी काठमांडू के आसपास की धरती हिल उठी। 

earthquake, Nepal, kathmandu- India TV Hindi
नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई Image Source : PTI

नई दिल्ली: नेपाल में आज तड़के भूकंप के झटके महसूस किये गए। भारतीय समय के मुताबिक सुबह पांच बजकर चार मिनट पर राजधानी काठमांडू के आसपास की धरती हिल उठी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 आंकी गई है। भूकंप का केंद्र काठमांडू से 50 किलोमीटर पूरब की तरफ था। भूकंप आते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपने-अपने घरों से बाहर की ओर निकल पड़े। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है। आपको बता दें कि साल 2015 में आए भूकंप ने काठमांडू में भारी तबाही मचाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश