नेपाल के सिंधुपालचौक जिले में रविवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.7 आंकी गई। सुबह सुबह आए भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई।
Related Stories
नेपाल के राष्ट्रीय भूकंपीय विभाग के मुताबिक, भूकंप का झटका सिंधुपालचौक जिले में सुबह पांच बजकर छह मिनट पर महसूस किया गया। यह राजधानी काठमांडू से करीब 80 किलोमीटर दूर है।
भूकंप का झटका काठमांडू में भी महसूस किया गया। बहरहाल, जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं है।