कोलकाता: अंडमान द्वीप में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी के मुताबिक, भूकंप मध्यम तीव्रता का था। अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता वाले भूकंप से अपराह्न 2.29 बजे अडमान क्षेत्र हिल गया।"
भूकंप का झटका लगने के बाद अंडमान में सुनामी की आशंका जताई गई है।
हालांकि पैसिफिक सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने चेताया है कि भूकंप के केंद्र के 299 किलोमीटर की दूरी में सुनामी की लहरें आ सकती है। पापुआ न्यू गिनी में अकसर भूकंप आते हैं। पापुआ न्यू गिनी भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित एक द्वीपीय देश है। वहां की जनसंख्या 70 लाख 59 हजार है।
इससे पहले पिछले महीने अंडमान द्वीप समूह के उत्तरी भागों भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।
मालूम हो कि नेपाल में 25 अप्रैल को आए विनाशकारी भूकंप के बाद से नेपाल और भारत के कई राज्यों में लगातार झटके आ रहे हैं। भारत में खासकर उत्तर-पूर्व राज्यों में भूकंप के झटकों का आना लगातार जारी है।
इसी दौरान पूर्वोत्तर के कुछ क्षेत्रों में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पूर्वोत्तर के राज्य खासकर असम, नागालैंड में इसकी तीव्रता मध्यम रही।