1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान में 5.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं

जापान में 5.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं

 Reported By: IANS
 Published : Jul 26, 2021 09:44 am IST,  Updated : Jul 26, 2021 09:44 am IST

जापान के आओमोरी प्रान्त के शिमोकिता जिले में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया।

जापान में 5.1 तीव्रता का...- India TV Hindi
जापान में 5.1 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं Image Source : AP (FILE PHOTO)

टोक्यो: जापान के आओमोरी प्रान्त के शिमोकिता जिले में सोमवार को रिक्टर पैमाने पर 5.1 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (जेएमए) के अनुसार, भूकंप सुबह करीब 11.16 बजे (स्थानीय समयानुसार) आया, जिसका केंद्र 41.4 डिग्री उत्तर अक्षांश और 142.1 डिग्री पूर्व देशांतर पर और 70 किमी की गहराई पर स्थित था।

भूकंप की तीव्रता जापानी भूकंपीय तीव्रता के पैमाने पर 4 दर्ज की गई जो कि 7 पर चरम पर है।

अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश