1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन, रूस में आर्थिक व सांस्कृतिक समझौते

चीन, रूस में आर्थिक व सांस्कृतिक समझौते

 Written By: IANS
 Published : Aug 07, 2015 10:12 pm IST,  Updated : Aug 07, 2015 10:12 pm IST

चेंग्: चीन और रूस के बीच शुक्रवार को अर्थव्यवस्था, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों पर चीन की यांगत्जे और रूस की वोल्गा नदियों के आसपास के क्षेत्रों के

चीन, रूस में आर्थिक व...- India TV Hindi
चीन, रूस में आर्थिक व सांस्कृतिक समझौते

चेंग्: चीन और रूस के बीच शुक्रवार को अर्थव्यवस्था, निवेश और सांस्कृतिक सहयोग के समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए। इन समझौतों पर चीन की यांगत्जे और रूस की वोल्गा नदियों के आसपास के क्षेत्रों के बीच सहयोग से जुड़े एक फोरम में हस्ताक्षर किए गए।

चीन के सिचुआन प्रांत की राजधानी चेंग्दू में शुक्रवार को फोरम की बैठक हुई। फोरम की सह-अध्यक्षता चीन के स्टेट काउंसिलर यांग जेची और रूस के राष्ट्रपति के दूत मिखाइल बाबीच ने की।

यांग ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों पक्ष अपने सहयोग को बढ़ाने और दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार के लिए इस तंत्र का पूर्ण इस्तेमाल करेंगे।

यांग ने यह भी कहा कि दोनों नदियों के आसपास के क्षेत्रों की साझेदारी का संबंध सिल्क रोड इकनॉमिक बेल्ट और यूरेशियन इकनॉमिक यूनियन की अवसंरचना और व्यापार विकास योजनाओं से है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2013 में सिल्क रोड इकनॉमिक बेल्ट परियोजना का प्रस्ताव रखा था। इसका उद्देश्य एशिया और यूरोप के बीच प्राचीन व्यापार मार्गो को फिर से बहाल करना है।

यांग ने उम्मीद जताई कि दोनों पक्ष एक दूसरे के लिए आधुनिक सहोयग सुविधाएं प्रदान कराएंगे और आम लोगों के बीच संपर्क को बढ़ावा देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश