1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के जाने-माने समाजसेवी ईदी का कराची में निधन

पाकिस्तान के जाने-माने समाजसेवी ईदी का कराची में निधन

 Written By: IANS
 Published : Jul 09, 2016 09:53 am IST,  Updated : Jul 09, 2016 09:53 am IST

पाकिस्तान के समाजसेवी एवं ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ईदी का कराची में निधन हो गया।

Abdul Sattar Edhi- India TV Hindi
Abdul Sattar Edhi

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के समाजसेवी एवं ईदी फाउंडेशन के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ईदी का कराची में निधन हो गया। वह 92 वर्ष के थे। 'डॉन ऑनलाइन' ने उनके बेटे फैजल ईदी के हवाले से बताया कि सत्तार ईदी का शुक्रवार रात कराची के अस्पताल में निधन हो गया।

सत्तार के बेटे ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर को होगा।

वह ईदी फाउंडेशन के संचालक थे, जो जरूरतमंद लोगों और बच्चों की मदद करता है। वह सामाजिक कार्यो के लिए कई सर्वोच्च राष्ट्रीय नागरिक पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। ईदी फाउंडेशन पाकिस्तान के सबसे बड़े सार्वजनिक कल्याण संगठनों में से एक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश