1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान: सड़क किनारे रखे बम में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

अफगानिस्तान: सड़क किनारे रखे बम में विस्फोट, 8 लोगों की मौत

 Written By: IANS
 Published : Mar 04, 2017 09:30 pm IST,  Updated : Mar 04, 2017 09:30 pm IST

अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत में सड़क किनारे रखे गए बम में एक गाड़ी के टकराने से विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

काबुल: अफगानिस्तान के पश्चिमी प्रांत में सड़क किनारे रखे गए बम में एक गाड़ी के टकराने से विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 20 घायल हो गए। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता मोहम्मद नासिर मेहरी ने बताया, ‘यह भीषण घटना बाला बुलक जिले में देर शुक्रवार को तब हुई, जब सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हो रहे मुठभेड़ के बीच पीड़ित अपने घर की ओर भाग रहे थे।’ उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि शुक्रवार को विस्फोट इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस में टक्कर की वजह से हुआ।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों ने फराह प्रांत में धूल भरी सड़क के किनारे बम रख दिया था। मोहरी ने कहा, ‘अतिरिक्त जानकारी प्रांतीय अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों द्वारा चल रही जांच के बाद साझा की जाएगी।’ विस्फोट में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर है। पीड़ितों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश