1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान के पीएम इमरान ने जिस शख्स से लिया 1 करोड़ का चैक, उसका बेटा कोरोना पॉजिटिव

पाकिस्तान के पीएम इमरान ने जिस शख्स से लिया 1 करोड़ का चैक, उसका बेटा कोरोना पॉजिटिव

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 21, 2020 03:16 pm IST,  Updated : Apr 21, 2020 03:16 pm IST

पिछले सप्ताह इमरान खान को पाकिस्तान की एक नामी एनजीओ एधी फाउंडेशन के प्रमुख अब्दुल सत्तार एधी ने एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा था।

Faisal Edhi tests positive for coronavirus- India TV Hindi
Faisal Edhi tests positive for coronavirus Image Source : @GIO TV

कोरोना वायरस किसी आम या खास में फर्क नहीं करता। पाकिस्तान में पहले ही कोरोना के संक्रमण से बेहाल था। अब वहां के प्रधानमंत्री इमरान खान पर कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। पिछले सप्ताह इमरान खान को पाकिस्‍तान की एक नामी एनजीओ एधी फाउंडेशन के प्रमुख अब्‍दुल सत्‍तार एधी ने एक करोड़ रुपए का चैक सौंपा था। अब अब्दुल सत्तार का बेटा फैसल कारोना से पॉजिटिव पाया गया है। पाकिस्तान में एधी फाउंडेशन के पास सबसे बड़ा एंबुलेंस नेटवर्क है और यह लाशें दफनाने में भी मदद करता है। 

पाकिस्‍तानी अखबार डॉन न्‍यूज से बातचीत में फैसल एधी के बेटे साद एधी ने कहा कि उनके पिता जब प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात कर वापस लौटे तो उनके भीतर कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। इसके बाद फैसल ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। फिलहाल उनकी सेहत ठीक बताई जा रही है। हालांकि इस समय उन्हें कोई लक्षण नहीं है लेकिन फिर भी उनका कोरोना टेस्‍ट रिजल्‍ट पॉजिटिव आया है।' 

बताया जा रहा है कि इमरान से मुलाकात के बाद वे कई टीवी चैनलों में भी गए। फिलहाल फैसल के संपर्क में आए किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं। हालांकि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा भी इस संबंध में कोई भी ब्रीफ्रिंग नहीं की गई है। लेकिन कोरोना पॉजिटिव पाए गए फैसल से मुलाकात करने वाले प्रधानमंत्री इमरान खान पर भी कोरोना का खतरा मंडराने लगा है।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश