1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक में परिवार ने झूठी शान की खातिर जोड़े की हत्या की, तीन गिरफ्तार

पाक में परिवार ने झूठी शान की खातिर जोड़े की हत्या की, तीन गिरफ्तार

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 22, 2020 06:33 pm IST,  Updated : Jul 22, 2020 06:33 pm IST

उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर एक जोड़े की उसके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानसेहरा जिले के जरीद गांव में हुई।

Family kills couple for 'honour' in northwest Pakistan; 3 arrested- India TV Hindi
Family kills couple for 'honour' in northwest Pakistan; 3 arrested Image Source : PTI

पेशावर: उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान में झूठी शान की खातिर एक जोड़े की उसके परिवार के सदस्यों ने बुधवार को हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मानसेहरा जिले के जरीद गांव में हुई। पुलिस ने हत्या में कथित रूप से शामिल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है और शेष दो की तलाश जारी है। 

जरीद थाना के एसएचओ नजीद खान ने पीटीआई को बताया, "यह झूठी शान की खातिर हत्या का मामला है। लड़का और लड़की चचेरे भाई-बहन थे। लड़के के माता-पिता और लड़की के मामा ने उनके परिवारों की रजामंदी के खिलाफ जाकर शादी करने की इच्छा के लिये जोड़े की हत्या कर दी।" ह्यूमन राइट्स वॉच की 2019 की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में हर साल झूठी शान की खातिर अनुमानत: 1,000 हत्याएं होती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश