1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. होमवर्क नहीं किया तो बच्चे को बेरहमी से पीटा, पिता गिरफ्तार

होमवर्क नहीं किया तो बच्चे को बेरहमी से पीटा, पिता गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Aug 13, 2015 12:37 pm IST,  Updated : Aug 13, 2015 12:39 pm IST

नई दिल्ली: थाईलैंड में कुछ दिन पहले वायरल हुए इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने बच्चे को बेरहमी से मारता हुआ दिख रहा है। घटना के बाद

होमवर्क नहीं किया तो...- India TV Hindi
होमवर्क नहीं किया तो बच्चे को बेरहमी से पीटा, पिता गिरफ्तार

नई दिल्ली: थाईलैंड में कुछ दिन पहले वायरल हुए इस वीडियो ने सभी को हैरान कर दिया। इस वीडियो में एक व्यक्ति अपने बच्चे को बेरहमी से मारता हुआ दिख रहा है। घटना के बाद व्यक्ति को चाइल्ड एब्यूज के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

लगभग 2 मिनट की इस वीडियो में यह व्यक्ति अपने 5 साल के बच्चे को बूरी तरह से मार रहा है। यह व्यक्ति अपने बच्चे को स्कूल का होमवर्क करवा रहा है। सही जवाब ना दे पाने की वजह से वह बच्चे को बहुत मारता है यहां तक की उसका गला तक दबाने लगता है। इस वीडियो को बच्चे की मां ने बनाया है ताकि वीडियो को दिखा कर वह लोगों की मदद ले सके।

गिरफ्तारी के बाद उसने पुलिस से कहा कि उसे अपनी गलती का एहसास है नौकरी ना होने की वजह से और ड्रग्स लेने की वजह से वह परेशान था। ड्रग्स लेने, चाइल्ड एब्यूज और हमले करने के लिए उसपर मामला दर्ज किया गया है।

अगली स्लाइड में देखें VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश