1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बेटा पैदा ना कर पाने से हतास व्यक्ति ने काटा अपना गुप्तांग!

बेटा पैदा ना कर पाने से हतास व्यक्ति ने काटा अपना गुप्तांग!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 27, 2016 11:17 am IST,  Updated : Feb 27, 2016 01:14 pm IST

दक्षिण चीन में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बेटा ना पैदा कर पाने के कारण व्यक्ति ने अपने गुप्तआंग को ही काट दिया। 36 वर्षीय इस व्यक्ति ने

china- India TV Hindi
china

नई दिल्ली: दक्षिण चीन में बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां बेटा ना पैदा कर पाने के कारण व्यक्ति ने अपने गुप्तआंग को ही काट दिया। 36 वर्षीय इस व्यक्ति ने खुद को सजा देते हुए यह काम किया। इस व्यक्ति की दो बेटियां हैं। और बेटा ना होने के कारण शराब के नशे में व्यक्ति ने गुस्से में आकर यह कदम उठाया। पीपल्स डेली ऑनलाइन के मुताबिक क्वांगझू शहर के पास ग्रामीण इलाके में रहने वाला यह व्यक्ति लोगों के तानो से परेशान था। लोग उसे बेटा ना पैदा कर पाने के लिए चिढ़ाते थे जिस वजह से युवक ने 22 फरवरी को चाकू से अपना लिंग ही काट डाला।

युवक के परिवार का कहना है कि उसने इस कदम को उठाने से पहले बहुत शराब पी रखी थी। परिवारवालों को जैसे ही घटना का पता चला वह उसे जल्दी अस्पताल लेकर गए। उस समय अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि युवक ने अपने लिंग का 1.2 इंच भाग काट लिया था। इतना ही नहीं युवक ने डॉक्टरों की ओर से इलाज किए जाने का विरोध भी किया था।

युवक को फस्ट ऐड़ के लिए पहले स्थानिय अस्पताल में ले जाया गया। 4 घंटे तक चले इस ऑपरेशन में डॉक्टरों को युवक के गुप्तांग को जोड़ने में सफलता मिली। डॉक्टरों का कहना है कि युवक को इस ऑपरेशन से उभरने में 1 साल लग सकता है। गौरतलब है कि भारत की ही तरह चीन में भी बेटी की तुलना में बेटों को ज्यादा महत्व दिया जाता है। और बेटियों को जन्म से पहले ही मार दिया जाता है। एक रिपोर्ट में पाया गया है कि चीन में हर साल 1 लाख लड़कियों को पैदा होते ही मार दिया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश