1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में पिता, पति, भाई ने महिला और प्रेमी को फांसी पर लटकाया

पाकिस्तान में पिता, पति, भाई ने महिला और प्रेमी को फांसी पर लटकाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 16, 2016 08:34 am IST,  Updated : Sep 16, 2016 08:34 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिता, पति और भाई ने एक महिला और उसके प्रेमी को घर के आंगन में ही पेड़ से लटकाकर फांसी दे दी। लटकाने के पहले दोनों को पीटा भी

pakistan honour killing - India TV Hindi
pakistan honour killing

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पिता, पति और भाई ने एक महिला और उसके प्रेमी को घर के आंगन में ही पेड़ से लटकाकर फांसी दे दी। लटकाने के पहले दोनों को पीटा भी गया। इन तीनों को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। 

ये घटना पूर्वी पंजाब के मियां छन्नू गांव की है। 

स्थानीय पुलिस अधिकारी के अनुसार तीन बच्चों की मां ख़ालिदा बीबी और उसके कथित प्रेमी 21 वर्षीय मोहम्मद मुख़्तार की गुरुवार को हत्या कर दी गई। 

तीनों गिरफ़्तार रिश्तेदारों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और कहा है कि उन्होंने अवेद्ध संबंध की वजह से ये क़दम उठाया। 

पाकिस्तान में हर साल प्रेम और शादी के मामले में परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाने पर सैंकड़ों महिलाओं की हत्या होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश