1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेशी लेखकों, ब्लॉगरों की हत्या के खिलाफ 1 लाख मौलवियों ने फातवा जारी किया

बांग्लादेशी लेखकों, ब्लॉगरों की हत्या के खिलाफ 1 लाख मौलवियों ने फातवा जारी किया

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 19, 2016 05:37 pm IST,  Updated : Jun 19, 2016 05:37 pm IST

इस्लाम के जानकारों के संगठन बांग्लादेश जमीयतउल उलेमा के अध्यक्ष मौलाना फरीद उद्दीन मसूद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस्लामी कानून के आधार पर फतवा जारी किया।

Bangladesh- India TV Hindi
Bangladesh

ढाका: मुस्लिम बहुल देश बांग्लादेश मैं इस्लामी चरमपंथियों द्वारा हिंदुओं और धर्मनिरपेक्ष लेखकों की निर्मम हत्याओं पर चिंता जताते हुए इस्लाम के एक लाख से ज्यादा विद्वानों ने एक फतवा जारी करके कहा है कि इस्लाम के नाम पर चरमपंथ और आतंंकवाद फैलाना हराम है। इस्लाम के जानकारों के संगठन बांग्लादेश जमीयतउल उलेमा के अध्यक्ष मौलाना फरीद उद्दीन मसूद यहां एक संवाददाता सम्मेलन में इस्लामी कानून के आधार पर फतवा जारी किया।

फतवे का शीर्षक था, 'मानवता की खुशहाली के लिए शांति का फरमान'। यह फतवा अल्पसंख्यकों और धर्मनिरपेक्ष कार्यकर्ताओं पर कायरतपूर्ण हमलों की निंदा करता है।

बांग्लादेश की सबसे बड़ी ईदगाह शोलाकिया ईदगाह के ईमाम मौलाना मसूद ने कहा कि कुछ आतंकियों द्वारा खुद को जिहादी बताया जाना गलत है। मौलाना मसूद ने कल कहा, इस्लाम शांति का धर्म है। इस्लाम आतंकवाद का समर्थन नहीं करता। कुरान और हदीस का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आत्मघाती हमलावरों को नरक में भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा, यहां तक कि आतंकियों, उग्रवादियों और कायर हत्यारों की आखिरी नमाज में शामिल होना भी हराम है। आतंकवाद के खिलाफ अपने अभियान में मारे गए लोग शहीद कहलाएंगे। मौलाना मसूद के अनुसार, फतवे पर 1,01,524 मुफ्तियों, आलिमों और उलेमाओं ने दस्तखत किए हैं।

यह फतवा संदिग्ध इस्लामी चरमपंथियों द्वारा विभिन्न लेखकों, ब्लॉगरों, ऑनलाइन कार्यकर्ताओं और विभिन्न धर्म एवं सामाजिक विचारों वाले लोगों की सिलसिलेवार हत्याओं के बीच जारी किया गया है।

मौलाना ने कहा कि यदि फतवा आतंकवाद को पूरी तरह रोकने में विफल भी रहा तो भी यह निश्चित तौर पर हिंसा पर लगाम लगाने में मददगार होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश