कोलंबो: श्रीलंका के तमिल बहुल के मुख्यमंत्री का कहना है कि सत्ता हस्तांतरण के लिए उत्तर और पूर्व में बहुप्रतीक्षित संघीय व्यवस्था से देश का विभाजन नहीं होगा। मुख्यमंत्री सी वी विग्नेश्वरन का कहना है कि, संघवाद देश को मिलाकर रखने की व्यवस्था है, विभाजित करने की नहीं।
कल वावुनिया में संवाददाताओं से बातचीत में तमिल मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के दक्षिण में लोगों को संघवाद का अध्ययन कर निष्कर्ष पर पहुंचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक तमिल शेष सात प्रांतों के लिए भी संघीय व्यवस्था की वकालत करते हैं। सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज विग्नेश्वरन अपने उत्तरी प्रांत की परिषद में उत्तरी और पूर्वी राज्यों के लिए संघीय समाधान के लिहाज से प्रस्ताव पारित करने को लेकर दक्षिण में आलोचनाओं का शिकार रहे