1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नॉर्वे के परिवार से बुरा बर्ताव करने पर पाकिस्तानी महिला अफसर बर्खास्त

नॉर्वे के परिवार से बुरा बर्ताव करने पर पाकिस्तानी महिला अफसर बर्खास्त

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2017 08:28 pm IST,  Updated : May 01, 2017 08:28 pm IST

एयरपोर्ट पर नॉर्वे के एक परिवार के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर एक पाकिस्तानी आव्रजन अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है।

Via Google Maps- India TV Hindi
Via Google Maps

इस्लामाबाद: एयरपोर्ट पर नॉर्वे के एक परिवार के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर एक पाकिस्तानी आव्रजन अधिकारी को बर्खास्त कर दिया गया है। आव्रजन अधिकारियों ने दो सप्ताह पूर्व इस परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया था और उन्हें दोहा जाने वाली एक उड़ान से उतार दिया था।

एक पाकिस्तानी अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘उनके साथ दुर्व्यवहार करने की दोषी पाई गई अधिकारी को बर्खास्त करने के बाद उन्हें ओस्लो जाने की अनुमति दे दी गई।’ संघीय जांच एजेंसी (FIA) की जांच में महिला आव्रजन अधिकारी गजाला शाहीन को दोषी पाए जाने के बाद उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। शाहीन के अलावा 2 अन्य अधिकारी भी इस मामले में दोषी पाए गए हैं।

अखबार के मुताबिक, एक अधिकारी ने कहा, ‘यात्रियों और आव्रजन अधिकारियों के बीच टीशू पेपर को लेकर झगड़ा शुरू हुआ था।’ समाचार पत्र ने मामले में और कोई जानकारी नहीं दी। मामले की वीडियो फुटेज जारी होने के बाद लोगों में रोष व्याप्त हो गया। इसके बाद गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने मामले की जांच का आदेश दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश