1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. PoK में इमरान खान की रैली के दौरान विरोध में नारे लगाना कश्मीरियों को पड़ा भारी, दर्ज की गई FIR

PoK में इमरान खान की रैली के दौरान विरोध में नारे लगाना कश्मीरियों को पड़ा भारी, दर्ज की गई FIR

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 16, 2019 04:07 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 04:07 pm IST

अब पाकिस्तानी सरकार ने उन छात्रों और युवाओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, जिन्होंने इमरान खान की रैली के दौरान उनके विरोध में नारे लगाए थे।

Pakistan's Prime Minister Imran Khan- India TV Hindi
Pakistan's Prime Minister Imran Khan with former cricketer Shahid Afridi. Image Source : AP (FILE)

नई दिल्ली। हाल ही में पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर के मुजफ्फराबाद में रैली की थी। इस प्रोपेगेंडा रैली के लिए PoK से सटे पाकिस्तानी इलाकों से भीड़ लाई गई थी। जिसके बावजूद इस रैली में न सिर्फ कुर्सियां खाली रह गईं बल्कि स्थानीय लोगों ने पाकिस्तान के पीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

अब पाकिस्तानी सरकार ने उन छात्रों और युवाओं के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है, जिन्होंने इमरान खान की रैली के दौरान उनके विरोध में नारे लगाए थे। इस बात की पुष्टि खुद पाकिस्तान की मीडिया ने की है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश