1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. तुर्की के हॉस्टल में लगी आग, छात्राओं समेत 12 लोगों की मौत

तुर्की के हॉस्टल में लगी आग, छात्राओं समेत 12 लोगों की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 30, 2016 09:08 am IST,  Updated : Nov 30, 2016 09:08 am IST

तुर्की में अदाना के एक हॉस्टल में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई जिनमें से अधिकतर स्कूली छात्राएं हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह आग संभवत: किसी इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी के वजह से लगी।

Turkey Fire | AP Photo- India TV Hindi
Turkey Fire | AP Photo

इस्तांबुल: तुर्की में अदाना के एक हॉस्टल में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई जिनमें से अधिकतर स्कूली छात्राएं हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह आग संभवत: किसी इलेक्ट्रिकल गड़बड़ी के वजह से लगी। आग इमारतों में रखे लकड़ी के सामान की वजह से फैल गई और भीतर मौजूद लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए घबराहट में खिड़कियों से कूदने की कोशिश की।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकारियों ने आशंका जताई है कि कई लोगों की मौत बिल्डिंग से कूदने के कारण ही हुई क्योंकि वे बच कर बिल्डिंग की उपरी मंजिलों में भागने के लिए बंद दरवाजे को खोल नहीं पाए। तस्वीरों में बिल्डिंग में हुई तबाही का मंजर दिखाई दे रहा है। बिल्डिंग की छत ढह गई है और हॉस्टल मलबे में तबदील हो गया है। आपात सेवाएं छात्रावास की बिल्डिंग में आग को काबू करने के लिए पहुंच गईं हैं।

Injured in Turkey Fire | AP Photo
Injured in Turkey Fire | AP Photo

​दुर्घटना में घायल एक लड़की। (AP फोटो)

अदाना क्षेत्र के गवर्नर मैहमूत देमिर्तास ने तुर्की के एक टेलिविजन चैनल के जरिए कहा, ‘हमने आग में हमारे 12 नागरिक खो दिए। इनमें से 11 स्कूली छात्र और एक शिक्षक हैं। इसके अलावा 22 नागरिक घायल हुए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, हमारा मानना है कि आग बिजली संबंधी किसी गड़बड़ी की वजह से लगी।’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश