1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: शॉपिंग स्टोर में लगी आग, 47 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया

चीन: शॉपिंग स्टोर में लगी आग, 47 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2016 11:23 am IST,  Updated : Dec 19, 2016 11:23 am IST

झेंगझू: मध्य चीन के झेंगझू शहर स्थित एक शॉपिंग स्टोर में लगी आग बुझा ली गई है। स्थानीय सूत्रों ने रविवार को बताया कि आग डिपार्टमेंटल स्टोर की तीसरी मंजिल में दोपहर लगभग तीन बजे

fire in china shopping store 47 people were evacuated safely- India TV Hindi
fire in china shopping store 47 people were evacuated safely

झेंगझू: मध्य चीन के झेंगझू शहर स्थित एक शॉपिंग स्टोर में लगी आग बुझा ली गई है। स्थानीय सूत्रों ने रविवार को बताया कि आग डिपार्टमेंटल स्टोर की तीसरी मंजिल में दोपहर लगभग तीन बजे लगी। आग लगने के बाद इमारत से निकलता काला धुआं साफ देखा जा सकता था। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने की सूचना मिलते ही लगभग 40 दमकल वाहनों और 200 दमकलकर्मियों को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। उन्होंने शाम 5.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया।

दमकलकर्मियों के मुताबिक, 47 लोगों को सकुशल बाहर निकाला गया। एक अनुमान के मुताबिक, आग लगने से 1,500 वर्ग मीटर हिस्सा जल गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश