1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत और रूस के बाद अब पाकिस्तान में भी जंगलों में लगी आग

भारत और रूस के बाद अब पाकिस्तान में भी जंगलों में लगी आग

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 21, 2016 11:58 pm IST,  Updated : May 21, 2016 11:58 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मरगल्ला की पहाड़ियों के जंगलों में विगत पंद्रह दिनों में आग की आठ घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे भयानाक आग गत मंगलवार की रात में लगी थी और राजधनी विकास प्राधिकरण (सीडीए)

Fire in forests of Margalla hills in Pakistan- India TV Hindi
Fire in forests of Margalla hills in Pakistan

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की मरगल्ला की पहाड़ियों के जंगलों में विगत पंद्रह दिनों में आग की आठ घटनाएं हो चुकी हैं। सबसे भयानाक आग गत मंगलवार की रात में लगी थी और राजधनी विकास प्राधिकरण (सीडीए) के मुताबिक पहाड़ियां अब भी जल रही हैं। सीडीए के पर्यावरण सदस्य सनाउल्ला अमान ने कहा कि मंगलवार को लगी आग बुझा दी गई थी, लेकिन शुक्रवार को फिर आग लग गई। इससे पहले भारत और रूस में भी जंगलों में आग लगने की घटनाएं हुई थीं।

आग की वजह लोगों की लापरवाही बताई गई

दैनिक अखबार डॉन की वेबसाइट के अनुसार अमान ने कहा, "पहाड़ियों में आग लगने के पीछे लोगों की लापरवाही मुख्य कारण है। लोग जलती माचिस की तिलियां, सिगरेट फेंकते हैं या आग की घटनाओं में स्थानीय लोग भी शामिल हो सकते हैं।"

करीब साढ़े बारह हज़ार जंगल में आग लगी

शहर के प्रबंधकों ने गत शुक्रवार को 12,605 हेक्टेयर में फैले जंगल में लगातार आग लगने के मसले पर चर्चा की। एक बयान के अनुसार सीडीए के अध्यक्ष मारूफ अफजल ने मगरल्ला की पहाड़ियों में आग की घटनाओं को रोकने के लिए पर्यावरण शाखा को 300 से अधिक अधिकरियों को तैनात करने के निर्देश दिए। यह कहा गया कि निगरानी को प्रभावी बनाने के मद्देनजर आग चौकियों की संख्या 15 से बढ़ा कर 30 कर दी गई है। अमान ने कहा कि आग की घटनाओं को रोकने के लिए अन्य विभाग भी मदद कर रहे हैं। दुर्गम क्षेत्रों में सेना के हेलीकॉप्टर भी उपयोग में लाए जाएंगे और रेंजर्स के कर्मी इस तरह की घटनाओं में शामिल लोगों को पकड़ेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश