1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. जापान और दक्षिण कोरिया के नेताओं के बीच तीन साल में पहली बार बैठक

जापान और दक्षिण कोरिया के नेताओं के बीच तीन साल में पहली बार बैठक

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 02, 2015 11:47 am IST,  Updated : Nov 02, 2015 11:47 am IST

सियोल: चीन के प्रधानमंत्री के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन करने और संबंधों को मजबूत करने पर सहमत होने के एक दिन बाद दक्षिण कोरिया एवं जापान के नेताओं ने पिछले तीन साल में पहली बार

जापान और दक्षिण...- India TV Hindi
जापान और दक्षिण कोरिया के बीच तीन साल में पहली बैठक

सियोल: चीन के प्रधानमंत्री के साथ त्रिपक्षीय शिखर सम्मेलन करने और संबंधों को मजबूत करने पर सहमत होने के एक दिन बाद दक्षिण कोरिया एवं जापान के नेताओं ने पिछले तीन साल में पहली बार सीधी औपचारिक वार्ता की। जापान और उसके दो एशियाई पड़ोसियों एवं मुख्य व्यापारिक साझेदारों के बीच संबंध वर्ष 2012 के अंत में एबे द्वारा पद संभालने के बाद से बिगड़ गए थे। सियोल और बीजिंग का मानना है कि एबे जापान द्वारा दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान किए गए अत्याचारों पर लीपापोती करने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि कल सोल में हुई बैठक में किसी बड़े समझौते की घोषणा नहीं की गई लेकिन फिर भी इसे आगे की दिशा में एक कदम माना जा सकता है क्योंकि पूर्व में वार्षिक तौर पर आयोजित होती रहीं ये बैठकें पिछले कुछ सालों से ठप थीं। एक संयुक्त बयान में कहा गया कि तीनों नेता इतिहास से जुड़े मुद्दों को इतिहास का सीधे सामना करते हुए और भविष्य की ओर बढ़ते हुए सुलझाने पर सहमत हो गए हैं। इसके साथ ही ये नेता आर्थिक, सांस्कृति और अन्य क्षेत्रों में सहयोग और आदान-प्रदान बढ़ाने पर भी सहमत हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश