1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पति की तीसरी शादी के मौके पर पहुंची पहली पत्नी, फिर हुआ कुछ ऐसा

पति की तीसरी शादी के मौके पर पहुंची पहली पत्नी, फिर हुआ कुछ ऐसा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2020 06:50 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 06:50 pm IST

पाकिस्तान में एक व्यक्ति को उस समय पुलिस की मदद लेनी पड़ी जब उसकी तीसरी शादी के मौके पर उसकी पहली पत्नी पहुंच गई और वहां अतिथियों की मौजूदगी में ही न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए।

Representational pic- India TV Hindi
Representational pic

कराची: पाकिस्तान में एक व्यक्ति को उस समय पुलिस की मदद लेनी पड़ी जब उसकी तीसरी शादी के मौके पर उसकी पहली पत्नी पहुंच गई और वहां अतिथियों की मौजूदगी में ही न सिर्फ उसके साथ बेरहमी से मारपीट की बल्कि उसके कपड़े भी फाड़ दिए। मीडिया की एक खबर के अनुसार पुलिस ने उस व्यक्ति को सुरक्षित बचाया।

दि एक्सप्रेस ट्रिब्यून के अनुसार सोमवार की रात मदीहा और उसके रिश्तेदार कराची में आसिफ रफीक की शादी के मौके पर पहुंच गए। मदीहा का दावा था कि उन दोनों की 2014 में शादी हुई थी। रिपोर्ट के अनुसार महिला ने दावा किया कि रफीक ने जिन्ना विश्वविद्यालय की एक कर्मचारी से उसकी सहमति के बिना दूसरी शादी कर ली थी और जब उसने दूसरी शादी पर आपत्ति जतायी तो रफीक ने माफी मांगी और केवल उसी के साथ रहने का वादा किया।

इसमें कहा गया है कि मदीहा और उसके परिवार ने रफीक की बेरहमी से पिटाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस ने भी उसे हिरासत में लेने के बाद उसके साथ मारपीट की। रफीक ने पुलिस स्टेशन से भागने की कोशिश की और वह एक खड़ी बस के नीचे छिप गया। लेकिन महिला के परिवार ने पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया और एक बार फिर उसे पीटा। रफीक के अनुसार, उसने मदीहा को तलाक दे दिया था और इसलिए उसे पुनर्विवाह के लिए किसी की अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही उसने कहा कि एक ही समय चार महिलाओं से शादी करना उसका अधिकार है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश