1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. प्लेन क्रैश में पाक की पहली महिला फाइटर पायलट की मौत

प्लेन क्रैश में पाक की पहली महिला फाइटर पायलट की मौत

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 25, 2015 07:46 am IST,  Updated : Nov 25, 2015 07:48 am IST

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक विमान हादसे में देश की पहली महिला महिला फाइटर पायलट मरियम मुख्तार की मौत हो गयी। यह प्रशिक्षक विमान पाकिस्तान वायुसेना का था, जो मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह

प्लेन क्रैश में पाक की...- India TV Hindi
प्लेन क्रैश में पाक की पहली महिला फाइटर पायलट की मौत

नई दिल्ली: पाकिस्तान में एक विमान हादसे में देश की पहली महिला महिला फाइटर पायलट मरियम मुख्तार की मौत हो गयी। यह प्रशिक्षक विमान पाकिस्तान वायुसेना का था, जो मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा पंजाब प्रान्त में हुआ है।

पाक में किसी विमान हादसे में पहली बार महिला पायलट की मौत हुई है। चीन द्वारा निर्मित विमान कुदियान के निकट दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस विमान ने पंजाब के मियांवली हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी।

इस हादसे में दो पायलट गंभीर रूप से घायल हो गए जिनमें से एक की बाद में मौत हो गई। पाकिस्तानी वायुसेना के बयान के अनुसार एफटी-7पीजी विमान को स्कवार्डन लीडर साकिब अब्बासी और सह-पायलट फ्लाइंग ऑफिसर मरियम मुख्तार उड़ा रहे थे।

मरियम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों पायलटो ने आपात स्तिथि में प्लेन को संभाले रखा। उन्होंने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए जान-माल को भी इस हादसे से होने वाले नुकसान से बचाया है।

आपको बता दे की पाकिस्तानी एयरफोर्स में 300 से अधिक महिलाएं कार्यरत है जो देश की सेवा में लगी हुई है।

मरियम पाकिस्तान की ऐसी पहली पायलट थी जिसकी प्लेन क्रेश में मौत हुई। दूसरे साथी पायलट की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश