1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भूस्खलन से पांच की मौत

चीन में भूस्खलन से पांच की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2015 02:28 pm IST,  Updated : Nov 06, 2015 02:28 pm IST

बीजिंग: उत्तर पश्चिम चीन की एक खदान में विस्फोट के कारण पहाड़ पर हुए भूस्खलन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। यह घटना कल गन्सू प्रांत में लैनजाउ स्थित योंगदेंग काउंटी

चीन में भूस्खलन से...- India TV Hindi
चीन में भूस्खलन से पांच की मौत

बीजिंग: उत्तर पश्चिम चीन की एक खदान में विस्फोट के कारण पहाड़ पर हुए भूस्खलन में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

यह घटना कल गन्सू प्रांत में लैनजाउ स्थित योंगदेंग काउंटी में हुई। स्थानीय खनन कंपनी के पांच कर्मचारी खदान में काम कर रहे थे। वहां विस्फोट उनके दैनिक काम का हिस्सा हैं।

शिन्हुआ समाचार एजेंसी की खबर के मुताबिक, शाम छह बजे विस्फोट के कारण पहाड़ से शिलाखंड गिर पड़े। बचाव दल ने सभी पांच कर्मचारियों के शव बरामद कर लिए हैं। घटना की जांच जारी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश