1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. अफगानिस्तान के कंधार में विस्फोट, 5 मरे

अफगानिस्तान के कंधार में विस्फोट, 5 मरे

 Written By: IANS
 Published : May 13, 2015 09:17 am IST,  Updated : May 13, 2015 04:04 pm IST

काबुल: अफगानिस्तान में दक्षिणी प्रांत कंधार में मंगलवार को एक वाहन एक सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आने से पांच नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी

अफगानिस्तान के कंधार...- India TV Hindi
अफगानिस्तान के कंधार में विस्फोट, 5 मरे

काबुल: अफगानिस्तान में दक्षिणी प्रांत कंधार में मंगलवार को एक वाहन एक सड़क किनारे लगे बम की चपेट में आने से पांच नागरिकों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के मुताबिक, प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता जिया दुरानी ने बताया "अर्गिस्तान जिले में सुबह लगभग 10 बजे के आसपास एक वाहन आतंकवादियों द्वारा सड़क किनारे लगाए गए एक बम की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और एक मां और उसके बच्चे सहित तीन अन्य घायल हो गए।"

आत्मघाती बम हमलों में और सड़क किनारे बम विस्फोटों के लिए अधिकतर तालिबान आतंकवादी जिम्मेदार होते हैं।

अफगानिस्तान में गर्मियों के मौसम आमतौर पर हिंसा बढ़ जाती है। इस मौसम को अफगानों में युद्ध के मौसम के तौर पर जाना जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश