1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 5 की मौत

पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 5 की मौत

 Written By: IANS
 Published : May 17, 2015 11:44 am IST,  Updated : May 17, 2015 11:51 am IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में शनिवार शाम हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। स्थानीय उर्दू समाचार चैनल 'एक्सप्रेस न्यूज' ने

पाकिस्तान में अमेरिकी...- India TV Hindi
पाकिस्तान में अमेरिकी ड्रोन हमले में 5 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में शनिवार शाम हुए अमेरिकी ड्रोन हमले में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। स्थानीय उर्दू समाचार चैनल 'एक्सप्रेस न्यूज' ने रविवार को यह जानकारी दी कि अमेरिका के मानवरहित लड़ाकू विमान ने उत्तरी वजीरिस्तान की शावाल घाटी के वारा मंडी क्षेत्र स्थित एक मकान पर दो मिसाइलें दागीं, जो अफगानिस्तान से लगा अशांत कबायली इलाका है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, हमले में मकान पूरी तरह से नष्ट हो गया और जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

हमले के बाद क्षेत्र के स्थानीय निवासी फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और मलबे से मृतकों और घायलों को बाहर निकाला।

मृतकों और घायलों की अभी तक पहचान नहीं की जा सकी है। हालांकि, र्पिोटों की मानें तो यहां पिछले कुछ सप्ताह से कुछ संदिग्ध लोग रह रहे थे।

इस तरह के हवाई हमलों में अब तक कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश