1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. मक्काः अबाया पहनकर महिलाओं से छेड़खानी!

मक्काः अबाया पहनकर महिलाओं से छेड़खानी!

 Written By: Agency
 Published : Apr 21, 2015 09:12 am IST,  Updated : Apr 21, 2015 09:41 am IST

दुबई: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का स्थित एक मस्जिद में महिलाओं का पारंपरिक परिधान 'अबाया' पहनकर एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला की

अबाया पहनकर महिलाओं...- India TV Hindi
अबाया पहनकर महिलाओं से छेड़खानी!

दुबई: सऊदी अरब के पवित्र शहर मक्का स्थित एक मस्जिद में महिलाओं का पारंपरिक परिधान 'अबाया' पहनकर एक महिला से छेड़खानी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद अथॉरिटी ने 30 साल की आरोपी को गिरफ्तार किया।

पीड़ित महिला ने बताया कि लेडीज टॉइलट में एक महिला ने उनके साथ छेड़खानी की। कई अन्य महिलाओं ने भी अथॉरिटी से शिकायत की थी और कहा था कि उनके साथ भी मस्जिद में इबादत के दौरान कई बार छेड़खानी हुई है।

बाद में अथॉरिटी ने इस मामले की जांच करने के बाद एक आरोपी को अरेस्ट किया जो महिलाओं के लिबास पहनकर इस घटना को अंजाम देता था और अपनी वास्तविक पहचान छिपाता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश