1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भारी वर्षा के बाद बाढ़ में 20 की मौत, आठ लापता

चीन में भारी वर्षा के बाद बाढ़ में 20 की मौत, आठ लापता

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 04, 2018 08:34 pm IST,  Updated : Aug 04, 2018 08:37 pm IST

इस सप्ताह की शुरूआत में चीन में आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है।

चित्र का इस्तेमाल...- India TV Hindi
चित्र का इस्तेमाल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

बीजिंग: मूसलाधार बारिश के बाद पश्चिमोत्तर चीन में आई बाढ़ में 20 लोगों की मौत हो गई है और आठ अन्य लापता हैं। सरकारी मीडिया ने शनिवार को बताया कि 8700 से अधिक मकान, कृषि भूमि, सड़कें, रेल लाइन और बिजली एवं संचार सुविधाएं बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई हैं। इस सप्ताह की शुरूआत में चीन में आई बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है।

सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने कहा कि शिनजियांग उईगुर स्वायत्त क्षेत्र में इस सप्ताह जहां 20 लोगों की मौत हो गई, वहीं किनचेंग टाउनशिप के हामी में 31 जुलाई को भारी बारिश के बाद से आठ लोग लापता हैं। शिन्हुआ ने बताया कि एक घंटे में 110 मिमी वर्षा हुई। इलाके का पिछला सर्वोच्च रिकॉर्ड महज 52.4 मिमी था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश