1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में फलस्तीनी किशोर की मौत

इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में फलस्तीनी किशोर की मौत

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 01, 2015 10:17 am IST,  Updated : Aug 01, 2015 10:17 am IST

रामल्ला: पश्चिमी तट पर इस्राइली सेना के साथ संघर्ष के दौरान गोली लगने से घायल एक किशोर की आज मौत हो गई। फलस्तीन के चिकित्सा और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कल शाम अटारा चौकी

इस्राइली सेना के साथ...- India TV Hindi
इस्राइली सेना के साथ संघर्ष में फलस्तीनी किशोर की मौत

रामल्ला: पश्चिमी तट पर इस्राइली सेना के साथ संघर्ष के दौरान गोली लगने से घायल एक किशोर की आज मौत हो गई। फलस्तीन के चिकित्सा और सुरक्षा सूत्रों ने बताया कि कल शाम अटारा चौकी के पास इस्राइली सेना के साथ हुए संघर्ष में जलाजोन शरणार्थी शिविर के 14 वर्षीय लैथ खालिदी के सीने में गोली लग गई, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

इस्राइली सेना के एक प्रवक्ता ने बताया, एक संदिग्ध फलस्तीनी ने बीर जेत में सैन्य चौकी पर बोतल बम फेंका था। खतरे की आशंका को देखते हुए सैनिकों ने तुरंत जवाब में हमलावरों की ओर गोलियां चलाईं, जिसमें एक घायल हो गया। कल पश्चिमी तट पर अवैध इस्राइली बस्ती के लोगों द्वारा किए गए आगजनी हमले में एक फलस्तीनी शिशु के जिंदा जल जाने के बाद दोनों पक्षों के बीच संघर्ष छिड़ गया था। चिकित्सा अधिकारियों ने बताया, इस्राइल से गाजा पट्टी को अलग करने वाले सुरक्षा घेरे के समीप पहुंचने पर इस्राइली पक्ष द्वारा की गयी आगजनी में एक फलस्तीनी व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश