1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. नेपाल में रविवार को फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

नेपाल में रविवार को फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

 Written By: IANS
 Published : May 03, 2015 12:51 pm IST,  Updated : May 03, 2015 12:54 pm IST

काठमांडू: नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप और उससे फैली तबाही के करीब एक सप्ताह बाद रविवार को भी यहां विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, रविवार

नेपाल में रविवार को...- India TV Hindi
नेपाल में रविवार को फिर महसूस हुए भूकंप के झटके

काठमांडू: नेपाल में आए विनाशकारी भूकंप और उससे फैली तबाही के करीब एक सप्ताह बाद रविवार को भी यहां विभिन्न हिस्सों में भूकंप के तीन झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के अनुसार, रविवार तड़के 3.29 बजे भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र सिंधुपालचौक जिले में पाया गया। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.5 आंकी गई। इसके बाद दो और झटके महसूस किए गए, जिनकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर चार आंकी गई। इन झटकों का केंद्र धडिंग और गोरखा जिलों में पाया गया।

अधिकारियों ने बताया, तड़के 4.25 बजे भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र धडिंग जिले में पाया गया, जबकि तड़के 5.57 बजे तीसरा झटका महसूस किया गया, जिसका केंद्र गोरखा जिले में था।

राष्ट्रीय भूकंप केंद्र के लोक विजय अधिकारी ने कहा, "जब कोई बड़ा भूकंप आता है, तो उसके सप्ताह भर बाद तक झटके महसूस किए जाते हैं। लोगों को घबराना नहीं होना चाहिए।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश