1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारत-उज्बेकिस्तान रक्षा- सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देंगे: मोदी

भारत-उज्बेकिस्तान रक्षा- सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देंगे: मोदी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 07, 2015 02:26 pm IST,  Updated : Jul 07, 2015 02:29 pm IST

ताशकंद: उजबेकिस्तान दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत तथा उज्बेकिस्तान ने सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ रक्षा तथा साइबर सुरक्षा में सहयोग पर सहमति जताई है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव से वार्ता

भारत-उज्बेक...- India TV Hindi
भारत-उज्बेक रक्षा-सुरक्षा संबंधों को बढ़ावा देंगे: मोदी

ताशकंद: उजबेकिस्तान दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत तथा उज्बेकिस्तान ने सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ रक्षा तथा साइबर सुरक्षा में सहयोग पर सहमति जताई है।

उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति इस्लाम करीमोव से वार्ता के बाद मीडिया को दिए एक बयान में मोदी ने कहा कि दोनों देश शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के तय कार्यक्रमों के तहत काम करेंगे। सोमवार सुबह उज्बेकिस्तान पहुंचे मोदी का कुकसारो प्रेसिडेंसियल कॉम्प्लेक्स में औपचारिक तौर पर स्वागत किया गया।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “मैंने राष्ट्रपति करीमोव से हमारी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने की इच्छा को साझा किया। मैंने उनसे आग्रह किया है कि वे प्रक्रिया व नीतियों को आसान बनाएं, ताकि भारतीय निवेश आसानीपूर्वक हो सके। राष्ट्रपति ने मेरे सुझाव पर सकारात्मक प्रतिक्रिया जताई है। उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति कृषि, सूचना प्रौद्योगिकी तथा ऊर्जा के क्षेत्र में जारी सहयोग के मजबूत पक्षधर दिखे।

उन्होंने कहा, "हमने अफगानिस्तान के हालात के अलावा, क्षेत्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। हमने अपने पड़ोस में आतंकवाद व अतिवाद के बढ़ते खतरे पर चिंता को साझा किया।"

मोदी ने कहा, "मैंने अपनी यात्रा उज्बेकिस्तान से इसलिए शुरू की, क्योंकि यह भारत के लिए महत्व रखता है, न केवल इस क्षेत्र में बल्कि पूरे एशिया में।"

उन्होंने कहा कि वह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के स्मारक का दौरा मंगलवार को करेंगे और इस विरासत को बचाकर रखने के लिए उन्होंने उज्बेकिस्तान को धन्यवाद दिया। मोदी ने कहा कि उनका दौरा व वार्ता बेहद फलदायक रहा है और यह आगामी सालों में इससे होने वाले लाभ की आधारशिला होगी। इससे पहले, दोनों पक्षों ने अपने विदेशी कार्यालयों, संस्कृति तथा पर्यटन के क्षेत्र में समझौते किए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश