1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बीजिंग में तेजी से बूढ़ी हो रही जनसंख्या को देखकर सरकार चिंतित

बीजिंग में तेजी से बूढ़ी हो रही जनसंख्या को देखकर सरकार चिंतित

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 06, 2016 04:25 pm IST,  Updated : May 06, 2016 04:25 pm IST

चीन में तेजी से बढ़ती बुजुर्गों की संख्या के कारण यहां पर जनांकीकीय संकट उत्पन्न होने की आशंका है।

beijing- India TV Hindi
beijing

बीजिंग: चीन में तेजी से बढ़ती बुजुर्गों की संख्या के कारण यहां पर जनांकीकीय संकट उत्पन्न होने की आशंका है, वहां राष्ट्रीय राजधानी में पेंशन भोगियों की संख्या में वृद्धि हो रही है और वे कुल आबादी का करीब 23.4 प्रतिशत हो गए हैं। बीजिंग की स्थानीय सरकार का अनुमान है कि वर्ष 2030 तक शहर की 30 प्रतिशत जनसंख्या की उम्र 60 वर्ष या उससे ज्यादा होगी।

‘बीजिंग डेली’ में शुक्रवार को प्रकाशित खबर के अनुसार, बीजिंग नागरिक मामलों के ब्यूरो के उपप्रमुख ली होंगबिंग का कहना है कि 2015 के अंत तक शहर की पंजीकृत जनसंख्या में 23.4 प्रतिशत बुजुर्ग थे। ली ने कहा कि वर्ष 2050 तक बीजिंग में पंजीकृत प्रत्येक तीन में से एक नागरिक की उम्र 60 वर्ष से ज्यादा होगी।

अनुमान है कि शहर में फिलहाल 6,00,000 वरिष्ठ नागरिकों को शारीरिक विकलांगता है जबकि 1,00,000 बुजुर्ग मानसिक बीमारी से पीड़ित हैं। ली ने कहा, वर्ष 2020 में शहर वृद्धावस्था पेंशन के रूप में करीब 200 अरब युआन (30.7 अरब डॉलर) राशि का भुगतान करेगा और 2030 तक इसे बढ़कर 670 अरब युआन (करीब 111 अरब डॉलर) हो जाने की संभावना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश