नई दिल्ली: मुंबई हमलों का मास्टर माइंड हाफिज सईद ने अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को धमकी दी है। सईद ने कहा कि, 'अंतराष्ट्रीय दबाव में भारत की ओर दोस्ती का हाथ न बढ़ाए पाकिस्तान'। साथ ही सईद ने कश्मीर मुद्दे को लेकर भी शरीफ को धमकी दी है।
जबकि दूसरी ओर ईद मिलन कार्यक्रम में उच्चायुक्त बासित ने कहा कि, कश्मीर हमारे लिए अहम मसला है और इसका बातचीत से हल हो।
इससे पहले उफा में भारत और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बातचीत की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने और मुंबई हमलों की सुनवाई में तेजी लाने पर सहमत हुए थे। साथ ही पाकिस्तान ने जांच में सहयोग करने का भी आश्वासन दिया था।