1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व चीफ हामिद गुल का निधन

पाकिस्तान खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व चीफ हामिद गुल का निधन

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 16, 2015 01:21 pm IST,  Updated : Aug 16, 2015 01:24 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल की शनिवार रात ब्रेन हैमरेज की वजह से मौत हो गई । ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद हामिद गुल को इस्लामाबाद

पाक खुफिया एजेंसी ISI के...- India TV Hindi
पाक खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व चीफ हामिद गुल का निधन

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के पूर्व चीफ लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल की शनिवार रात ब्रेन हैमरेज की वजह से मौत हो गई । ब्रेन हैमरेज की शिकायत के बाद हामिद गुल को इस्लामाबाद के नजदीक मुर्री में मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने अपनी जांच में उन्हें मृत पाया।

1987 से 1989 तक आईएसआई के चीफ रहे हामिद गुल को 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान टैंक कमांडर की भूमिका अदा की थी। गुल को पाकिस्तान के शीर्ष खुफिया अधिकारियों में से एक माना जाता है। अफगानिस्तान में अमेरिका के समर्थन से तालिबान और रूस की लड़ाई के दौरान वह आईएसआई के प्रमुख थे। वह खुफिया सेवा से 1992 में रिटायर हुए थे।

खासतौर पर भारत में गुल को 1965 की जंग में टैंक कमांडर की भूमिका के लिए जाना जाता है। 20 नवंबर, 1936 को जन्मे गुल 1954 में सेना से जुड़े थे और 1956 में कमीशंड अधिकारी बने थे। गुल 1972 से 1976 तक बटालियन कमांडर भी थे। इसके बाद 1978 में उन्हें ब्रिगेडियर के पद पर प्रोन्नत किया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश