1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान: हसन रूहानी ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, लगातार दूसरी बार चुने गए

ईरान: हसन रूहानी ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, लगातार दूसरी बार चुने गए

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 20, 2017 04:54 pm IST,  Updated : May 20, 2017 04:57 pm IST

ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम आ गए हैं। हसन रूहानी ने लगातार दूसरी बार ईरान के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने इस बात की जानकारी दी है।

Hassan Rouhani | AP Photo- India TV Hindi
Hassan Rouhani | AP Photo

तेहरान: ईरान में राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनावों के परिणाम आ गए हैं। हसन रूहानी ने लगातार दूसरी बार ईरान के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीत लिया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले रूहानी 2013 के चुनावों में जीत हासिल करके राष्ट्रपति बने थे। 4 साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद उन्हें लगातार दूसरी बार इस पद के लिए चुना गया है। 

रूहानी दुनिया के अन्य देशों के साथ ईरान के संबंध मधुर बनाने के हिमायती रहे हैं। 68 वर्षीय यह नेता कट्टरपंथी इस्लामिक कानूनों वाले देश ईरान में व्यक्तिगत आजादी को बढ़ावा देने के भी पक्षधर रहे हैं। रूहानी के ही कार्यकाल में अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु समझौता हुआ और यह एक बड़ा कदम था। ईरान के लोगों को उम्मीद है कि रूहानी के राष्ट्रपति बनने के बाद जनता की राजनैतिक आजादी में बढ़ोतरी होगी।

राष्ट्रपति चुनावों में 4.12 करोड़ से ज्यादा ईरानियों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रुहानी को इनमें से 2.35 करोड़ वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी इब्राहिम रईसी को 1.58 करोड़ वोट मिले। रूहानी के कार्यकाल में ईरान ग्लोबर लेवल पर भी मजबूती से उभर कर आ रहा है। उनके नेतृत्व में सीरिया और अफगानिस्तान के अंदर भी ईरान की भूमिका बढ़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश