1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में भारी बारिश, तूफान में 44 की मौत

पाकिस्तान में भारी बारिश, तूफान में 44 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Apr 27, 2015 01:14 pm IST,  Updated : Apr 27, 2015 01:18 pm IST

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आई भारी बारिश और तूफान के कारण कम से कम 44 लोगों के मौत हो गई। मीडिया में सोमवार को आई रपट से यह जानकारी मिली। पेशावर और

पाकिस्तान में भारी...- India TV Hindi
पाकिस्तान में भारी बारिश, तूफान में 44 की मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आई भारी बारिश और तूफान के कारण कम से कम 44 लोगों के मौत हो गई। मीडिया में सोमवार को आई रपट से यह जानकारी मिली। पेशावर और आस-पास के इलाकों में रविवार को 17 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान 110 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलीं।

समाचार चैनल 'जीयो न्यूज' के अनुसार, भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण कई घरों की दीवारें और छत गिर गए। इसके अलावा नौशेरा, अकबरपुरा तथा पेशावर के सीमावर्ती इलाकों में पेड़ और सड़क पर लगे खंभे गिरने की खबर है।

चारसड्डा रोड, बाधो सुमार बाग और बुधनी इलाकों से भी इसी तरह की खबरें हैं।

राहत कार्य में लगे एक अधिकारी ने बताया कि घायल महिलाओं एवं बच्चों को अस्पताल ले जाया जा रहा है।

प्रभावित इलाकों में अभी भी राहत कार्य जारी है। हालांकि लगातार जारी बारिश और तेज हवाओं के कारण राहत कार्य में भी बाधा आ रही है।

मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 24 घंटों में मालाकंड, हजारा और पेशावर के आस-पास भारी बारिश और तेज हवाओं के जारी रहने की भविष्यवाणी की है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश