1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन में भारी बारिश से 4 दिनों में 93 की मौत

चीन में भारी बारिश से 4 दिनों में 93 की मौत

 Written By: IANS
 Published : Jul 05, 2016 11:52 am IST,  Updated : Jul 05, 2016 11:52 am IST

चीन के प्रांतीय क्षेत्रों में पिछले चार दिनों में भारी बारिश की वजह से 93 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग लापता बताए गए हैं।

Heavy rains in china- India TV Hindi
Heavy rains in china

बीजिंग: चीन के प्रांतीय क्षेत्रों में पिछले चार दिनों में भारी बारिश की वजह से 93 लोगों की मौत हो गई। 19 लोग लापता बताए गए हैं। नागरिक मामलों के मंत्रालय की ओर से सोमवार को कहा गया कि 30 जून से लगातार हो रही बारिश से 22,000 घर तबाह हो गए और जियांग्शू, हुबेई, हेनान और सिचुआन सहित कई प्रांतों में 7,26,000 लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े।

बाढ़ से फसलें, सड़कें नष्ट हो गईं हैं। साथ ही दूरसंचार और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई है। कुछ क्षेत्रों में यातायात बाधित रहा। ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

प्रशासन ने 20.43 अरब युआन (तीन अरब डॉलर) के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया है। बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुबेई में मूसलाधार बारिश से 79 काउंटियों और जिलों के 95.7 लाख लोग प्रभावित हुए हैं, जहां 38 लोगों की मौत हो गई और 17 लापता हैं।

देश में 18 जून से शुरू बारिश के मौसम के बाद से हुबेई में 1.295 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश