1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. भारी बर्फबारी से जापान में मची तबाही, 169 लोग घायल

भारी बर्फबारी से जापान में मची तबाही, 169 लोग घायल

 Written By: IANS
 Published : Jan 18, 2016 05:53 pm IST,  Updated : Jan 18, 2016 05:55 pm IST

टोक्यो: जापान के टोक्यो में सोमवार को भारी बर्फबारी की वजह से 169 लोग घायल हो गए। बर्फबारी की वजह से लगभग 8,400 घरों में बिजली गुल हो गई है। बर्फबारी की वजह से यातायात

snowfall- India TV Hindi
snowfall

टोक्यो: जापान के टोक्यो में सोमवार को भारी बर्फबारी की वजह से 169 लोग घायल हो गए। बर्फबारी की वजह से लगभग 8,400 घरों में बिजली गुल हो गई है। बर्फबारी की वजह से यातायात बाधित रहा, जिस वजह से यात्रियों को खासा परेशानी हुई।

भारी बर्फबारी की वजह से जापान एक्सप्रेसवे के कुछ हिस्सों को बंद कर दिया गया है। उड़ान सेवाएं और शिंकनसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। जापान की मौसम एजेंसी का कहना है कि सेतामा प्रांत के चिचीबू शहर में लगभग 32 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई, जबकि नागानो प्रांत के मात्सुमोतो शहर में 31 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों में मंगलवार को स्थानीय समयानुसार, सुबह छह बजे तक तोहोकू क्षेत्र में 80 सेंटीमीटर तक और होक्काइदो, होकुरिकू तथा तोकाई क्षेत्रों में 60 सेंटीमीटर तक बर्फबारी होने का अनुमान है।

स्थानीय एयरलाइंस का कहना है कि स्थानीय समयानुसार, अपराह्न 3.30 बजे तक लगभग 200 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गई और देर हो गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश