1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. सीरिया में विस्फोट में मारा गया हिजबुल्ला सैन्य प्रमुख

सीरिया में विस्फोट में मारा गया हिजबुल्ला सैन्य प्रमुख

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2016 11:01 pm IST,  Updated : May 13, 2016 11:01 pm IST

बेरूत: लेबनान के हिजबुल्ला ने आज घोषणा की कि उसका शीर्ष सैन्य कमांडर मुस्तफा बदरेद्दीन सीरिया में एक हमले में मारा गया जहां पर शिया आतंकी गुटों ने दमिश्क शासन के समर्थन में हजारों लड़ाकों

Syria Bomb Blast- India TV Hindi
Syria Bomb Blast

बेरूत: लेबनान के हिजबुल्ला ने आज घोषणा की कि उसका शीर्ष सैन्य कमांडर मुस्तफा बदरेद्दीन सीरिया में एक हमले में मारा गया जहां पर शिया आतंकी गुटों ने दमिश्क शासन के समर्थन में हजारों लड़ाकों को तैनात कर रखा है।

हिजबुल्ला ने कहा है कि दमिश्क हवाईअड्डे के निकट हुए विस्फोट के कारणों की वह छानबीन कर रहा है लेकिन अभी इस्राइल की ओर इशारा नहीं किया गया जैसा कि इस कमांडर के पूर्ववर्ती की 2008 में सीरिया की राजधानी में कत्ल के समय किया गया था। राष्ट्रपति बशर अल असद के समर्थन में मुस्तफा बदरेद्दीन ने वहां पर हिजबुल्ला के दस्ते का नेतृत्व किया। बदरेदाइन हिजबुल्ला की सैन्य इकाई के अहम सदस्य थे।

सीरिया में असद समर्थक और असद विरोधी गुटों में लंबे समय से लड़ाई चल रही है। अमेरिका और रूस जैसे देशों पर भी आरोप लगते रहे हैं कि वे आईएसआईएस के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर इन्हीं दोनों गुटों में से किसी एक के समर्थन में बमबारी करते हैं। ऐसे हमलों में सैकड़ों की संख्या में लोग मारे जा चुके हैं और हज़ारों घायल हो गए हैं। हजारों अन्य लोग विस्थापित हो चुके हैं और दूसरे देशों में शरण पाने के लिए यूरोप, एशिया और अमेरिका में घुसने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश