1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. कश्मीर की स्थिति लेकर चिंतित चीन

कश्मीर की स्थिति लेकर चिंतित चीन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 19, 2016 09:00 am IST,  Updated : Jul 19, 2016 09:00 am IST

भारत में नाराजगी पैदा करने वाले बयान में चीन ने कहा कि वह कश्मीर में झड़पों में लोगों के मारे के जाने से चिंतित है तथा वह उम्मीद करता है कि हालात को सही ढंग से संभालेंगी और संबंधित पक्ष बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से मुद्दा निवारण करंगे।

CHINA- India TV Hindi
CHINA

बीजिंग: भारत में नाराजगी पैदा करने वाले बयान में चीन ने कहा कि वह कश्मीर में झड़पों में लोगों के मारे के जाने से चिंतित है तथा वह उम्मीद करता है कि हालात को सही ढंग से संभालेंगी और संबंधित पक्ष बातचीत के जरिए शांतिपूर्ण ढंग से मुद्दा निवारण करंगे। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लू कांग ने कहा, चीन ने संबंधित खबरों का संग्यान लिया है। हम झड़पों में लोगों के हताहत होने को लेकर समान रूप से चिंतित हैं तथा उम्मीद करते हैं कि इस घटना को सही ढंग से संभाला जाएगा।

उन्होंने कहा, कश्मीर का मुद्दा इतिहास से जुड़ा है। चीन का निरंतर एक ही रूख बना हुआ है। चीन आशा करता है कि संबंधित पक्ष शांतिपूर्ण ढंग से इस मुद्दे का समाधान निकालेंगे।

लू का बयान जानकारों के लिए हैरान करने वाला है क्योंकि जम्मू-कश्मीर में किसी भी घटनाक्रम पर चीन विरले ही टिप्पणी करता है। बीते आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद घाटी में प्रदर्शन कारियों और सुरक्षा बलों के बीच हिंसक झड़पें हुई थी। हिंसा में 39 लोगों की मौत हुई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश