1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान में हिंदू कारोबारी और बेटे की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान में हिंदू कारोबारी और बेटे की गोली मारकर हत्या

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 13, 2018 01:54 pm IST,  Updated : May 13, 2018 01:54 pm IST

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लूटपाट का विरोध करने पर एक हिंदू कारोबारी तथा उसके बेटे का गोली मार कर कत्ल कर दिया गया। ‘ द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ’ ने रिपोर्ट दी है कि घटना प्रांत के हब जिले के गडानी इलाके में कल हुई।

Hindu businessman and son shot dead in Pakistan- India TV Hindi
Hindu businessman and son shot dead in Pakistan

इस्लामबाद: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में लूटपाट का विरोध करने पर एक हिंदू कारोबारी तथा उसके बेटे का गोली मार कर कत्ल कर दिया गया। ‘ द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ’ ने रिपोर्ट दी है कि घटना प्रांत के हब जिले के गडानी इलाके में कल हुई। पुलिस ने बताया कि जय पाल दास और उसके बेटे गिरिश नाथ ने कल एक सीमेंट फैक्ट्री के पास लूटपाट की कोशिश का विरोध किया था जिसके बाद अज्ञात हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। (कुछ लोग अमेरिका और चीन के बीच दूरी बनाने की कोशिश कर रहे हैं- चीनी रीजदूत )

पुलिस ने चिकित्सकीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शवों को परिवार को सौंप दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। इस बीच, लसबेला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद हाशिम ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री के सलाहकार धनीश कुमार के साथ हिन्दू समुदाय से मुलाकात की और शोक व्यक्त किया।

हाशिम ने कहा , ‘‘ एक जांच दल को अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंप दी गई है और वे जल्द ही पुलिस की हिरासत में होंगे। ’’ उन्होंने कहा कि हिन्दू समुदाय के रिहायशी इलाकों में सुरक्षा के कड़े उपाए किए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश