1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तानी संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ हिंदू विवाह विधेयक

पाकिस्तानी संसद के दोनों सदनों में पारित हुआ हिंदू विवाह विधेयक

 Written By: Bhasha
 Published : Mar 10, 2017 07:02 pm IST,  Updated : Mar 10, 2017 07:02 pm IST

पाकिस्तान की संसद ने हिंदू अल्पसंख्यकों के विवाह के नियमन से संबंधित विधेयक को आखिरकार मंजूरी दे दी। कौमी असेंबली ने गुरुवार को हिंदू विवाह अधिनियम-2017 को पारित किया।

Pakistani Parliament | AP Photo- India TV Hindi
Pakistani Parliament | AP Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की संसद ने हिंदू अल्पसंख्यकों के विवाह के नियमन से संबंधित विधेयक को आखिरकार मंजूरी दे दी। कौमी असेंबली ने गुरुवार को हिंदू विवाह अधिनियम-2017 को पारित किया। इससे पाकिस्तान के हिंदुओं को विवाह से संबंधित अपना पर्सनल लॉ मिलेगा। 

देश-विदेश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

लंबी प्रक्रिया के बाद इस विधेयक को पारित किया गया है। यह दूसरा मौका है जब नेशनल असेंबली ने इसे पारित किया है। इस विधेयक को पिछले साल सितंबर में पारित किया गया था, लेकिन इसे फिर से पारित करना था क्योंकि सीनेट ने बीते फरवरी महीने में इसमें कुछ संशोधन को स्वीकृति दी थी। नियमों के अनुसार विधेयक के समान स्वरूप को दोनों सदनों द्वारा पारित किया जाना जरूरी है और फिर इसे हस्ताक्षर के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाता है। 

जिस स्वरूप को दोनों सदनों ने मंजूरी दी है उसमें शादी परथ शामिल है जो मुसलमानों के निकाहनामे से मिलता-जुलता है। इस विधेयक के कानूनी रूप लेने के बाद हिंदू महिलाएं अपनी शादी का दस्तावेजी सबूत हासिल कर सकेंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश