1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: हिंदू पुजारी को चाकू मारकर घायल किया

बांग्लादेश: हिंदू पुजारी को चाकू मारकर घायल किया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 02, 2016 09:54 am IST,  Updated : Jul 02, 2016 09:54 am IST

बांग्लादेश में अज्ञात हमलावरों ने 48 वर्षीय एक हिंदू पुजारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना से एक ही दिन पहले ISIS आतंवादियों ने एक हिंदू पुजारी और एक बौद्ध नेता की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी।

bangladesh- India TV Hindi
bangladesh

ढाका: बांग्लादेश में अज्ञात हमलावरों ने 48 वर्षीय एक हिंदू पुजारी को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस घटना से एक ही दिन पहले ISIS आतंवादियों ने एक हिंदू पुजारी और एक बौद्ध नेता की धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी थी।

पुलिस ने आज बताया कि सत्खिरा जिले में श्री श्री राधा गोविंद मंदिर के भाबासिंधु राय पर उस समय मंदिर में हमला किया गया जब वह सो रहे थे। डेली स्टार ने पुलिस के हवाले से बताया कि सात से आठ हमलावरों ने पुजारी के घर का दरवाजा खटखटाया।

पुजारी ने यह सोचकर दरवाजा खोला कि बाहर रात में पहरा देने वाला गार्ड होगा, लेकिन हमलावर घर में घुस आए और उन्होंने धारदार हथियारों से उनके सीने एवं पीठ पर हमला किया। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीडि़त की पत्नी समित्रा बोर के हवाले से पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर किसी के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से फरार हो गए। पहले भी इस तरह के हमले बांग्लादेश में देखे गए है।

हिंदू पुजारी की निर्दयता से हत्या

झेनाइदह जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) शेख अलताफ हुसैन ने कहा कि उनकी हत्या देश में हुई उन अन्य हत्यारों की तरह जान पड़ती है, जिनमें मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने धर्मनिरपेक्ष ब्लॉगर्स, प्रकाशकों, लेखकों, हिंदू पुजारियों, बौद्ध भिक्षुओं, ईसाई पादरियों एवं विदेशियों को मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस अधीक्षक ने एक महिला प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा कि हत्या सुबह करीब 5.20 बजे हुई। उन्होंने कहा, "श्यामनंद मंदिर के बाहर से पूजा के लिए फूल तोड़ रहे थे, उसी वक्त एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन हमलावर उनके पास पहुंचे और उनकी हत्या कर दी।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश