1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. बांग्लादेश: दर्जनों हिंदू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़, कई गिरफ्तार

बांग्लादेश: दर्जनों हिंदू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़, कई गिरफ्तार

 Written By: IANS
 Published : Nov 06, 2016 05:11 pm IST,  Updated : Nov 06, 2016 05:11 pm IST

कथित ईशनिंदा को लेकर हिंसक भीड़ द्वारा दर्जनों हिन्दू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़ के बाद बांग्लादेश पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

Communal Violence Protest | AP Photo- India TV Hindi
Communal Violence Protest | AP Photo

ढाका: कथित ईशनिंदा को लेकर हिंसक भीड़ द्वारा दर्जनों हिन्दू मंदिरों और घरों में तोड़फोड़ के बाद बांग्लादेश पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर दी है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है। खबरों के मुताबिक, एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं बताने की शर्त पर रविवार को कहा कि 'हमलों के सिलसिले में 53 लोग गिरफ्तार किए गए हैं' और ढाका के पूर्वोत्तर में 109 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ब्राह्मणबरिया जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि अब स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सउदी अरब के मक्का में इस्लाम के सबसे पवित्र स्थल काबा का फेसबुक पृष्ठ पर कथित रूप से मजाक उड़ाने के बाद गत 30 अक्टूबर को नाराज भीड़ ने कम से कम 15 मंदिरों में तोड़फोड़ की थी और हिन्दुओं की 100 से अधिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया था। बताया गया है कि एक स्थानीय हिन्दू रसराज दास ने काले और घनाकार काबा के अंदर हिन्दू देवता भगवान शिव की एक संपादित तस्वीर लगाकर इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। दास को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बांग्लादेश की पुलिस की आतंकवाद निरोधक शाखा ने पोस्ट के उद्गम की जांच शुरू कर दी है जिसके कारण दंगे हुए। प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार ने भी 3 अलग-अलग जांच शुरू कर दी है। शुरुआती स्थिति से निपटने में लापरवाही बरतने के लिए एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि मीडिया की खबर के बीच सुरक्षा के अतिरिक्त कदम उठाए गए हैं। मीडिया में रपटें प्रकाशित हुई थीं कि शुक्रवार सुबह भी अनेक हिन्दू मंदिरों और घरों में आग लगाई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश