1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस लड़की से शादी करने वाले को मिलेंगे 1200 करोड़ रुपए!

इस लड़की से शादी करने वाले को मिलेंगे 1200 करोड़ रुपए!

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 12, 2016 12:56 pm IST,  Updated : Jul 12, 2016 02:49 pm IST

एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए ऎसी ईनाम की घोषणा की जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो गया। वह पिता है हांगकांग के बिजनेस ताइकून सेसिल चाऊ, जिसका कहना है कि जो उसकी बेटी से शादी करेगा उसे वह अरबपति बना देगा।

gigi chao- India TV Hindi
gigi chao

हांगकांग: एक पिता ने अपनी बेटी की शादी के लिए ऎसी ईनाम की घोषणा की जिसको सुनकर हर कोई हैरान हो गया। वह पिता है हांगकांग के बिजनेस ताइकून सेसिल चाऊ, जिसका कहना है कि जो उसकी बेटी से शादी करेगा उसे वह अरबपति बना देगा।

दरअसल, चाऊ की बेटी लेस्बियन है और वह दो साल पहले ही एक महिला से शादी कर चुकी है, जबकि हांगकांग में समलैंगिक विवाह पर रोक है। सेसिल चाऊ ने बेटी से शादी के लिए 18 करोड़ डॉलर (करीब 1200 करोड़ रुपए) का ऑफर दिया है। यह दूसरी बार है जब सेसिल चाऊ ने बेटी से शादी करने वाले के लिए ऐसा ऑफर रखा है।

इससे पहले 2012 में भी उन्होंने बेटी से शादी करने वाले को 12 करोड़ डॉलर का इनाम देने की बात कही थी। जिसमे लगभग 20 हजार युवकों ने अपनी किस्मत अजमाई लेकिन कोई भी उनकी बेटी गिगी को शादी के लिए मना नहीं पाया था।

इन युवकों के सामने शर्त था कि 33 वर्षीय गिगी को उनकी पार्टनर सीन ईव के बीच 9 साल की रिलेशनशिप को खत्म करने के लिए गिगी को राजी करेगा उसको ही शर्त के पैसे मिलेगे वही अरबपति बनेगा।

गिगी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऎसा आदमी होगा जो डैड के किए ऑफर से मुझे अट्रैक्ट कर  पाएगा।

मैं ऎसे किसी भी इंसान से दोस्ती करना पसंद करूंगी जो मेरी चैरिटी "फेथ इन लव" के लिए बहुत सारा पैसा डोनेट करे, लेकिन उन्हें इस बात से ऎतराज न हो कि मेरी एक पत्नी है, थैंक यू डैडी!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश