1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: झूठी शान के चक्कर में बहन को फांसी पर लटकाया

पाकिस्तान: झूठी शान के चक्कर में बहन को फांसी पर लटकाया

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jul 27, 2015 04:53 pm IST,  Updated : Jul 27, 2015 05:03 pm IST

लाहौर: परिवार की झूठी शान के चक्कर में पड़कर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो भाइयों अपनी ही बहन को फांसी पर लटका दिया। बहन का कसूर सिर्फ यह था कि उसने अपनी पसंद के

झूठी शान के चक्कर में...- India TV Hindi
झूठी शान के चक्कर में बहन को फांसी पर लटकाया

लाहौर: परिवार की झूठी शान के चक्कर में पड़कर पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दो भाइयों अपनी ही बहन को फांसी पर लटका दिया। बहन का कसूर सिर्फ यह था कि उसने अपनी पसंद के लड़के से शादी कर ली थी।

आयला के पति एजाज अहमद द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के अनुसार, पिछले सप्ताह आयला के दो भाइयों अस्लम और वकास ने चिनिओट जिला स्थित उसके घर से उसका अपहरण कर लिया था। दोनों उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां उसे फांसी देने के बाद शव को नहर में फेंक दिया।

युवती का शव चाक-144-जेबी के पास नहर से मिला है।

जांच अधिकारी फैसल माजिद ने बताया कि आयला एजाज से निकाह करना चाहती थी लेकिन उसका परिवार खिलाफ था। हालांकि आयला ने भागकर एजाज से साथ कोर्ट मैरिज कर ली।

माजिद ने कहा, अपनी शान के लिए उसके परिवार ने युवती की हत्या करने की कसम खायी थी। उन्होंने बताया कि दंपति ने निकाह के बाद अपना इलाका छोड़ दिया था और छुपकर रह रहे थे।

उन्होंने बताया कि पिछले सप्ताह आयला के परिवार को उनके ठिकाने का पता चल गया। दोनों भाइयों ने उसका अपहरण कर लिया। वे लोग एजाज की भी हत्या करना चाहते थे, लेकिन वह घर में मौजूद नहीं था।

पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अपनी बहन को सुनसान स्थान पर ले गए थे और वहां उसे फांसी से लटका दिया। मौत के बाद दोनों ने उसके शव को नहर में फेंक दिया।

दोनों को अपनी बहन की हत्या का कोई अफसोस नहीं है क्योंकि परिवार का नाम खराब किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश