1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. इस देश के राष्ट्रपति की बेटी का हॉट योगा हुआ वायरल

इस देश के राष्ट्रपति की बेटी का हॉट योगा हुआ वायरल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 21, 2016 02:08 pm IST,  Updated : Jun 21, 2016 02:19 pm IST

योग दिवस के अवसर पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी का हॉट योगा करते हुए कुछ तस्वीरे सामने आई हैं। जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया था।

 गुलनारा करिमोवा - India TV Hindi
गुलनारा करिमोवा

ताशकन्द: 21 जून को पूरी दुनिया ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। योग दिवस के कारण योग भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोकप्रिय होते जा रहा है। योग दिवस के अवसर पर उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति की बेटी का हॉट योगा करते हुए कुछ तस्वीरे सामने आई हैं। जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचाया था। यह तस्वीरें तीन साल पहले की हैं चीन साल पहले गुलनारा करिमोवा ने योग करते हुए अपनी यह तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर की थी।

गुलनारा ने जैसे ही इन तस्वीरों को पोस्ट किया उससे बहुत बवाल मचा। सोशल साइट पर योगा करते हुए पोस्ट की गई तस्वीरों में गुलनारा ने बहुत ही छोटे कपड़े पहने हुए थे। मुस्लिम आबादी वाला देश होने के कारण लोगों ने इस पर आपत्ति जताई थी। लेकिन कुछ लोगों ने गुलनारा की समर्थन किया और उसके हॉट फिगर की तारीफ भी की थी।

आपको बता दें कि गुलनारा पेशे से पॉप सिंगर है। इसी के साथ ही गुलनारा पर एक बिलियन डॉलर के भ्रष्टाचार का आरोप भी लगा हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि गुलनारा अपने पति के ऊंचे पद का फायदा उठा रही हैं। इसी के साथ ही पनामा पेपर लीक में भी उनका नाम सामने आया है। साल 2014 में गुलनारा के पिता ने उसे घर में ही नजरबंद कर दिया था। लोगों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी खतरनाक लगने लगी थी।   

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश