1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. चीन: होटल ने मुसलमानों को ठहराया, सरकार ने लगाया जुर्माना

चीन: होटल ने मुसलमानों को ठहराया, सरकार ने लगाया जुर्माना

 Reported By: Agencies
 Published : Oct 12, 2017 01:46 pm IST,  Updated : Oct 12, 2017 01:46 pm IST

चीन में अथॉरिटी ने एक होटल पर सिर्फ इसलिए भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया क्योंकि उसने अपने यहां मुसलमानों को ठहराया था...

Representational Image | AP Photo- India TV Hindi
Representational Image | AP Photo

बीजिंग: चीन में अथॉरिटी ने एक होटल पर सिर्फ इसलिए भारी-भरकम जुर्माना लगा दिया क्योंकि उसने अपने यहां मुसलमानों को ठहराया था। घटना दक्षिणी चीन के शिनजियांग प्रांत की है जहां उइगर मुसलमानों के खिलाफ कड़े सुरक्षा नियम बनाए गए हैं। इसी के तहत 18 अक्टूबर से शुरू हो रही कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस से पहले देशभर के किसी भी होटल में इन मुसलमानों को ठहरने की इजाजत नहीं दी गई है। चीन के एक होटल ने इस नियम को तोड़ दिया, जिसके बाद उसपर जुर्माना लगाया गया।

दरअसल, चीन के शिनजियांग प्रांत में रहने वाले उइगर मुसलमानों को चीनी सरकार आतंकवाद और कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाले समुदाय के तौर पर देखती है। यही वजह है कि इन पर सरकार ने कुछ कड़े सुरक्षा प्रतिबंध लगाए हैं। शेनजेन होटल ने जुर्माने की बात की पुष्टि करते हुए कहा कि 7Days inn को शिनजियांग से आने वाले मेहमानों को अपने यहां रुकने देने के लिए जुर्माना देना पड़ेगा। होटल पर 15,000 युआन (लगभग 1.5 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया गया है।

फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि यह बैन सिर्फ स्थानीय होटलों पर ही लगाया गया है या घरेलू/इंटरनेशनल होटल भी इसके दायरे में आते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की सरकार को डर है कि इस्लामिक कट्टरपंथी हिंसक गतिविधियों को अंजाम दे सकते हैं। आपको बता दें कि उइगर मुसलमान अक्सर चीन की सरकार पर अपने खिलाफ भेदभाव का आरोप लगाते रहे हैं। शिनजियांग प्रांत की आबादी में एक बड़ा हिस्सा उइगर मुसलमानों का है। बीते कुछ सालों में हुए हमलों में इस प्रांत में सैकड़ों लोग मारे जा चुके हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश