इस्लामाबाद: नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को अगले महीने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (IMF) से राहत पैकेज व्यवस्था के तहत 50.2 करोड़ डालर की 10वीं किस्त मिलेगी। यह बात मीडिया में आई खबर में कही गई है।
डॉन अखबार के मुताबिक पाकिस्तान के आर्थिक दृष्टिकोण की समीक्षा के बाद कल विस्तारित कोष सुविधा के तहत अगली किस्त देने की घोषणा की गई।
IMF के पाकिस्तान मिशन के प्रमुख हैराल्ड फिंगर ने कहा मिशन और पाकिस्तान सरकार के बीच विस्तृत कोष सुविधा की नौवीं समीक्षा पूरी होने पर सहमति हुई है। IMF द्वारा इसकी घोषणा के मौके पर वित्त मंत्री इसहाक दर भी मौजूद थे।