1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र, जनता से किए ये वादे

पाकिस्तान: इमरान खान की पार्टी ने जारी किया घोषणापत्र, जनता से किए ये वादे

 Reported By: IANS
 Published : Oct 27, 2017 09:01 pm IST,  Updated : Oct 27, 2017 09:01 pm IST

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान ने आम चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है...

Imran Khan | AP Photo- India TV Hindi
Imran Khan | AP Photo

इस्लामाबाद: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान ने आम चुनाव के लिए अपनी पार्टी का घोषणापत्र जारी किया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह विकास के लिए एकसमान अवसर मुहैया कराएंगे। क्रिकेटर से नेता बने इमरान खान ने गुरुवार को कहा कि 'नए पाकिस्तान' में प्रतिभा को आगे बढ़ाने के लिए पीटीआई समाजिक न्याय, कानूनी न्याय और शैक्षिक न्याय पर आधारित विवेकपूर्ण नीतियां तैयार करेगी।

3 दशकों में, चीन की 70 करोड़ आबादी को गरीबी से निकालने का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘PTI सत्ता में आने के बाद पूरा जोर लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का प्रयास करेगी जिसे पिछले 7 दशकों से एक छोटे से उच्च वर्ग ने दबा कर रखा है।’ डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, PTI अध्यक्ष ने अफसोस जताते हुए कहा कि पाकिस्तान में विकसित और लागू की गई सभी नीतियां अमीर को और अमीर तथा गरीब को और गरीब बनाने के लिए बनाई गईं।

उन्होंने कहा, ‘यह PTI की जवाबदेही है कि हम बरोजगार युवकों को रोजगार दे और गरीबी से लड़ने के लिए उन्हें ऋण प्रदान करें। मेरी पार्टी यह सुनिश्चित करेगी कि अमीर, गरीबों के वित्तीय बोझ को कम करने के लिए टैक्स दें।’ पाकिस्तान में अगला आम चुनाव सितंबर 2018 में होना है। इससे पहले यहां अंतिम चुनाव 11 मई, 2013 को हुए थे जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज सत्ता में आई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश